इंटरव्यू के दौरान दो बातें ध्यान में रखी ये- पहला, जिस फील्ड का इंटरव्यू आप देने जा रहे हैं, उसके बारे में पूरा ज्ञान और दूसरी बात अपनी बॉडी लैंग्वेज। बोले गए शब्द आपके कप्यूनिकेशन का केवल 7 प्रतिशत होते
हैं। 38 प्रतिशत कम्यूनिकेशन आपके आवाज की टोन से होता है, कि आप धीमा, तेज, प्रभावी किस आवाज में बोल रहे हैं। लेकिन 55 प्रतिशत कम्यूनिकेशन सिर्फ आपकी बॉडी लैंग्वेज से होता है। बॉडी लैंग्वेज, एक ऐसा नानवर्बल कम्यूनिकेशन है, जो आपकी मन आदतों, स्वभाव और आदतों की स्थिति से पैदा होता है। इंटरव्यू क्लीयर करना कई बार कॉन्फिडेंस और प्रेजेंस ऑफ माइंड पर निर्भर करता है। ईस लिये बॉडी लैंग्वेज महत्वपूर्ण कारक होता है।